May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-08-11 at 20.47.06

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2024। भ्रूण हत्या जीवित व्यक्ति की हत्या के समान है लेकिन दुष्प्रचार के कारण आजकल गर्भनिरोधक के नाम पर आमजन को भ्रमित कर उनसे भ्रूण हत्यांए करवाई जा रही है। ऐसे में गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति द्वारा इस संबध में जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। यह निर्णय रविवार को समिति की बैठक में समिति कार्यकर्ताओं ने लिया। समिति अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी की अध्यक्षता में समिति सदस्या दीपमाला डागा के आवास पर आयोजित इस बैठक में समिति के मनोज डागा, ओमप्रकाश कलाणी, दीपमाला डागा, मंजू बोथरा, माणक डागा, अम्बिका डागा आदि उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से क्षेत्र के विद्यालयों में अभियान  चला कर भ्रूण हत्या के संबध में स्वामी रामसुखदासजी महाराज के प्रवचनों के संबध में जानकारियां दी जाएगी एवं संयमपूर्ण जीवनशैली अपनाने, किसी भी स्थिति में भ्रूण हत्या नहीं करने की प्रेरणा दी जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति की बैठक में मौजूद समिति सदस्य।