May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-08-11 at 18.13.43

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2024। पढ़ें श्रीडूंगरगढ़ शाम की खबरें एक साथ इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में।

कोलायत से कांवड लेकर पहुंचा श्रृद्धालू, सोमवार सुबह होगा अभिषेक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2024। कस्बे के कालूबास निवासी युवक हंसराज माली ने सावन के कांवड यात्रा पूरी की है। माली गुरूवार को कोलायत सरोवर का जल लेकर रवाना हुए थे एवं आज रविवार शाम को श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गए है। सोमवार सुबह धोलिया रोड़ स्थित ऊंकारेश्वर महादेव में इस कांवड के जल से अभिषेक करेगें। हंसराज के साथ सेवादार के रूप में राजु भार्गव रहे। हंसराज अभी तक हरिद्वार, कोलायत, लोर्हागल से 12 कांवड ला चुके है। हसंराज के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर घूमचक्कर, मुख्य बाजार आदि में कई जगहों पर स्वागत भी किया गया। स्वागत करने वालों में पार्षद लौकेश गौड़, राजू माली, मनोज जाट, संजय माली, श्याम सोनी आदि शामिल रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 12वीं कांवड़ लेकर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे कालूबास के युवा हंसराज माली।

पालोजी महाराज की तपोभूमि पर किया पौधारोपण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2024। क्षेत्र के गांव पूनरासर में सिद्ध सम्प्रदाय के गुरूज पालोजी महाराज की तपोभूमि पर गांव के युवाओं द्वारा पौधारोपण किया गया। युवाओं ने आपस में इस संबध में धनसंग्रहण किया एवं 50 पौधे लगाते हुए उनकी सुरक्षा के लिए जाली भी लगाई गई। इस दौरान गांव के युवा कोजनाथ, रेंवतनाथ, माननाथ, नारायणनाथ, ओमनाथ, रामप्रसाद, मोहननाथ, ओमप्रकाश, जगदीश नाथ, सांवतनाथ, नारायण नाथ, मामराजनाथ, बिरबलनाथ, राजूनाथ, महेन्द्र आदि युवा सक्रिय रहे एवं लगाए गए पौधों को पेड़ बनाने तक संरक्षित करने का संकल्प लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पूनरासर में गुरू पालोजी महाराज की तपोभूमि पर पौधारोपण करते गांव के युवा।