






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में नगरपालिका चुनावों के नामांकन के अंतिम दिन उस समय बडा हंगामा हो गया जब विधायक गिरधारी महिया के हाथों से एक जने ने उनके प्रत्याशी का नामांकन पत्र छीन लिया एवं फाड़ कर फरार हो गया। अप्रत्याशित रूप से हुई इस घटना के बाद विधायक एंव उनके सर्मथक भी आक्रोशित हो गए एवं आरोपी की तलाश कर उसकी गिरफ्तारी की मांग पर नेशनल हाईवे पर बैठ गए। विधायक स्थानीय अधिकारियों के खिलाफ अपनी नाराजगी जता रहे है। ज्यादा जानकारी के लिए जुडे रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।



