May 21, 2026
00000000000_

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2025। मंगलवार को सीओ निकेत पारीक की अगुवाई में हाइवे पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। एएसआई ग्यारसीलाल, हैड कांस्टेबल देवाराम सहित पुलिस दल मौके पर मौजूद रहा और पुलिस ने जयपुर रोड, बीकानेर रोड, बीदासर रोड की और नो पार्किंग जॉन में खड़े करीब दो दर्जन वाहनों के चालान काटे। दो बसों को सीज कर थाने पहुंचाया। पुलिस दल ने अव्यवस्थित खड़े वाहनों को हटवाया। सीओ निकेत पारीक ने बताया कि ये अभियान लगातार जारी रहेगा व ट्रेफिक कंट्रोल करने के लिए सुधार के सख्त प्रयास किए जाएंगे।
मुख्य बाजार में दिन में कई बार लगने वाले जाम से आमजन परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में दुकानदार, ग्राहक ही नहीं राहगीर भी दिन भर में कई कई बार लगने वाले जाम से खासे परेशान हो गए है। लगातार बढ़ रहें बाजार में यातायात का दबाव बढ़ रहा है। विभिन्न स्तरों पर ट्रेफिक पुलिस की तैनाती व ट्रेफिक व्यवस्था की मांग नागरिकों ने कई बार उठाई है। परंतु बिना किसी स्थाई व्यवस्था के आमजन प्रतिदिन समय बर्बादी व जाम की समस्या झेल रहें है। मुख्य बाजार सहित एसबीआई बैंक की गली में अतिक्रमण, अवैध व अव्यवस्थित पार्किंग ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है। आमजन मुख्य बाजार में भी पुलिस से व्यवस्था सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाने की मांग कर रही है। देखें वीडियो :- https://www.facebook.com/share/r/1CXKCVZfgW/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर पुलिस ने चलाया अभियान, दो दर्जन से अधिक वाहनों के काटे चालान। (फोटो-पुरनाथ सिद्ध)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस टीम ने बताया अभियान जारी रहेगा, ट्रेफिक व्यवस्था में होगा सुधार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में दिन में कई कई बार लगने वाले जाम से आमजन परेशान।