May 20, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2023। ब्लॉक स्तरीय खेल ओलंपिक का पांच दिवसीय आयोजन आज धूमधाम से संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने ग्रामीण ओलंपिक में भाग लेने वाली हर एक ग्राम पंचायत के लिए खेल सामग्री खरीद करने हेतु 20 हजार रूपए की राशि देने की घोषणा की तो सभी खिलाड़ियों ने तालियों से उनका आभार जताया। गोदारा ने विजेता को प्रति खेल के प्रति विजेता को 1 लाख व उपविजेता को 50 हजार रूपए देने की घोषणा दोहराते हुए कहा कि सभी विजेता जी जान से तैयारी में जुट जाएं और जिला व राज्य स्तर पर भी श्रीडूंगरगढ़ का नाम रोशन करें। रूपादेवी खेल मैदान में आयोजित समापन समारोह में एसीबीईओ ईश्वरराम गरूआ ने स्वागत उद्बोधन और प्रतियोगिता का पूरा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। ध्वज अवतरण के साथ खेलों के समापन की घोषणा तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा ने की। इस दौरान समंदसर के सरपंच प्रतिनिधि इमीलाल गोदारा, मोमासर उपसरपंच जुगराज संचेती, जिला परिषद सदस्य हरिराम गोदारा, सरपंच यूनियन अध्यक्ष लक्ष्मणराम जाखड़, दुलचासर सरपंच प्रतिनिधि मोडाराम महिया सहित वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक चंद्रसिंह पुनिया उपस्थित रहें।
सहयोगियों का जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस आयोजन में सहयोगी रहें सभी भामाशाहों का विकास अधिकारी रामचंद्र जाट ने सहयोग के लिए आभार जताया। जाट ने बताया कि समंदसर सरपंच ईमीलाल गोदारा ने पूरे आयोजन के दौरान करीब 25 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की, मोमासर सरपंच सरिता देवी संचेती और उपसरपंच जुगराज संचेती ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया व सभी विद्यार्थियों को भी स्मृति प्रतीक चिन्ह प्रदान किए, वहीं दुलचासर सरपंच प्रतिनिधि मोडाराम महिया द्वारा दुलचासर में आयोजित फुटबॉल के मुकाबलों में शामिल समस्त टीमों के लिए संपूर्ण व्यवस्थाएं किए जाने पर आभार जताया गया है।
ये रहें मौजूद, दी बधाईयां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समापन समारोह में सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि शामिल रहें। इस दौरान हेतराम जाखड़, गोरधन खिलेरी, माननाथ सिद्ध, भीखराज जाखड़, समुद्रराम सारण, मुखराम नैण, डालूराम मेघवाल, किशन गोदारा, राधेश्याम सिद्ध, सहीराम, रामचन्द्र चोटिया, रामेश्वरलाल, ओमप्रकाश शर्मा, बुधाराम गाँधी, ओमप्रकाश बाना, भंवरलाल जाखड़, हेमाराम ज्याणी, रामनारायण नाथ, आईदान गोदारा, ज्ञानाराम ज्याणी, श्रीराम गरुवा, राकेश नायक, बेगाराम लुखा, सहीराम गोदारा सहित अनेक सरपंच गण, सरपंच प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। सभी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान शिक्षा विभाग की टीम का आभार भी विकास अधिकारी ने जताया। बड़ी संख्या में खिलाड़ी मैदान पर मौजूद रहें व समापन समारोह में भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा सहित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर समापन समारोह का आरंभ किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी विजेता व उपविजेताओं को किया पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गांव से आए बच्चों के चेहरे खिले।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समापन समारोह के आयोजन में मंच पर रहें अनेक जनप्रतिनिधि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोदारा सहित अतिथियों ने विजेताओं को दी शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गांव से शामिल हुए खिलाड़ी पुरस्कार पाकर हुए हर्षित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खिलाड़ी और उनके प्रशिक्षक, अभिभावक हुए समापन समारोह में शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथि रूप में मौजूद रहें शिक्षा विभाग के कार्मिक व अन्य नागरिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजेता बालिकाओं ने लिया पुरस्कार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खिलाड़ी युवतियों ने मनाया जीत का जश्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षा विभाग की सहयोगी टीम का किया सम्मान।