May 21, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2023। देर रात रीड़ी 132 केवी जीएसएस का एक तार टूट गया जिससे तीन गांवो की बिजली बाधित हो गई। कृषि कुओं पर किसान मिलने वाले बिजली में से एक मिनिट की भी बिजली भी कम होते देख परेशान हो उठते है। गांव इंदपालसर, बाडेला व नोसरिया के किसानों ने एकत्र होकर मौके पर किसान नेता तोलाराम जाखड़ को बुलाया व उनके साथ जीएसएस पर पहुंचे। जाखड़ ने पूरे मामले में संवेदनशीलता बरतने की हिदायत देते हुए विभागीय अधिकारियों से बातचीत की। मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत तार जोड़ने का काम करने की मांग करते हुए रोष जताया। विभागीय कर्मचारी अविनाश ने बताया कि तार जोड़ने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मौके पर दो नए पोल लगवाए जा रहें है और करीब एक घंटे में बिजली सप्लाई प्रारंभ कर दी जाएगी।