May 20, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2023। वाहनों से होने वाला वायु प्रदुषण कम करने के लिए सरकारों एवं पेट्रोलियम कम्पनियों के रिसर्च लगातार जारी है एवं लगातार इस क्षेत्र में व्यापक बदलाव भी किए जा रहे है। इसी क्रम में पहले सरकार द्वारा गाइडलाइन बना कर सभी कम्पनियों के नए वाहनों को बीएस-6 मानकों के अनुसार ही निर्माण करने के निर्देश दिए है एवं अब इन बीएस-6 वाहनों के लिए नया पेट्रोल ई-20 के नाम से सप्लाई देना शुरू किया है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सबसे अधिक सेल वाले आशीष पेट्रोल पम्प पर इन दिनों लाल एवं पीला दो तरह के पेट्रोल देख कर जन सामान्य असमंजस में पड़ रहे है कि पेट्रोल का रंग कैसे बदल गया.? इसे यूं समझा जाए कि सामान्य पेट्रोल जिसमें सरकार द्वारा 12 प्रतिशत गन्ने के वेस्ट से बनने वाला इथोलोन मिक्स होता है उसका रंग पीला होता है एवं अब बीएस-6 वाहनों के लिए विशेष बनाया गया ई-20 पेट्रोल, जिसमें इथोलोन 20 प्रतिशत मिलाया गया है का रंग लाल होता है। आशीष पेट्रोल पम्प के संचालक आशीष जाड़ीवाल ने बताया कि कम्पनी द्वारा ग्राहकों के समक्ष दोनो पेट्रोल की पहचान एकदम स्पष्ट करने के लिए रंग अलग अलग किया गया है। पम्प पर दोनों प्रकार के पेट्रोल उपलब्ध है एवं ग्राहक चाहें तो दोनों में से कोई सा भी पेट्रोल अपने वाहन के अनुसार ले सकते है।

सावधानी जरूरी, पानी से रखें दूर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ई-20 पेट्रोल के पानी के सम्पर्क में आने के बाद गाडियों में मिसिंग की शिकायत भी सामने आ रही है। सरकारी सर्वे एवं रिसर्च के अनुसार नए बीएस-6 वाहनों में यह दिक्कत नहीं आ रही है लेकिन पुराने वाहनों में चलते चलते रुकने की समस्या आ सकती है। इन वाहनों में ऐथोनोल गर्म होने के भाप बन कर पानी बनने की संभावना रहती है और ऐसे वाहनों को ई-20 पेट्रोल लेने के बाद अपने वाहन की टंकी की समय समय पर सफाई करवानी आवश्यक है। टंकी की सफाई हो तो यह समस्या नहीं आएगी।