






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2023। सोमवार को क्षेत्र के एक गांव रीड़ी में एक बुजुर्ग को उसके खेत पड़ौसी ने पीट दिया व पीड़ित बुजुर्ग ने सोमवार शाम को थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। गांव रीडी निवासी 62 वर्षीय खेताराम जाट ने पुलिस को बताया कि उसका खेत पडौसी आरोपी मुखराम जाट सोमवार सुबह 8 बजे उसके खेत की सींव काट रहा था। उसने देखा व मना किया तो आरोपी ने गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी एवं उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने खेत की सींव भी काट ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच हैडकांस्टेबल ओमप्रकाश को सुपुर्द की गई है।



