May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2025। शहीदों की शहादत पर उन्हें नमन करना हो या शहीद परिवारों के सम्मान से उनके प्रति कृतज्ञता जतानी हो, या चाहे बीएसएफ की साईकिल रैली हो या सेना का कोई मूवमेंट हो, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासियों में सैन्य सेवाओं के प्रति सम्मान की भावना प्रेरणीय है। यही कारण है कि यहां के युवा लगातार सैन्य सेवाओं के प्रति समर्पित होकर विभिन्न भर्तियों में आगे आ रहे है। यह बात कही बीएसएफ के सेवानिवृत डीजी पुष्पेन्द्र सिंह ने और मौका था क्षेत्र के गांव कितासर में स्थित कमांडों डिफेंस एकेडमी में सेना भर्ती परीक्षा में एक साथ 57 बच्चों के परीक्षा पास करने पर आयोजित हुए अभिनंदन समारोह का। अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पुष्पेन्द्र सिंह ने परीक्षा पास करने वाले युवाओं को फिजिकल के लिए भी कठोर मेहनत करने और सेना में अपना स्थान सुरक्षित कर क्षेत्र व परिवार को गर्वित करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सोशल मीडिया इन्फलुंसर हरियाणा से हर्ष चिकारा भी मौजूद रहे एवं युवाओं को प्रेरणीय उदबोधन देते हुए देशप्रेम से बड़ी कोई भावना नहीं बताई। चिकारा ने युवाओं को अपने जीवन में देश प्रथम रखने की अपील की। कार्यक्रम में अतिथि रूप में मौजूद पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने भी युवाओं को संबोधित किया एवं जीवन में लगातार सक्रिय रहने, गलत के खिलाफ आवाज उठा कर वैचारिक रूप से भी जिंदा रहने का आह्वान किया। एकेडमी के संचालक रामकिशन सहू ने बताया कि गत परीक्षा में एकेडमी के 64 बच्चों ने परीक्षा दी थी एवं इनमें से 57 बच्चों ने परीक्षा पास की है। अब फिजिकल के लिए भी विशेष बैच बना कर तैयारी करवाई जा रही है। सहू ने एकेडमी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सभी अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम में परीक्षा पास करने वाले युवाओं के साथ साथ उनके परिजनों का भी सम्मान किया गया।
इन युवाओं ने की परीक्षा पास, हुए सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आर्मी भर्ती परीक्षा 2025 में इन युवाओं ने लिखित परीक्षा पास की है एवं इन सभी का साफा व माला पहना कर सम्मान किया गया। पास होने वाले जवानों में प्रेमनगर के भागीरथ पुत्र कन्हैया लाल, बलरामपुरा के संजय पुत्र मोहननाथ सिद्ध, चकचोड़ निवासी ओंकार सिंह पुत्र कल्याण सिंह, नाथूसर के अमित पुत्र सुखराम बैरा, बाना के सुनील पुत्र शंकरलाल बाना, अमृतवासी के भरत पुत्र धन्नाराम डूडी, बादनूं के जितेंद्र पुत्र लक्ष्मणराम, लाछड़सर निवासी महेंद्र पुत्र बीरबल सारण, कितासर निवासी रविंद्र सिंह पुत्र प्रभुसिंह, हेमरा नरेंद्र पुत्र गणेशाराम गोदारा, जालेऊ शीशपाल गजानंद, धीरदेसर जोगेंद्र महावीर, हंसराज सहीराम साहू, नागौर महिपाल नाथूराम, सूडसर संतराम पूर्णाराम, विजयपाल हरिराम खिलेरी, मोमासर मुकेश बेरा, झाड़ेली महेश आसाराम तरड, जालौर चंद्रेश झूझाराम, दुलचासर श्यामसुंदर राजूराम, सूरजसिंहपुरा हरिराम रामलाल मांझु, दुलचासर रमेशसिंह सोहनसिंह, ठुकरियासर ओमप्रकाश कालूराम नाई, पवन कड़वासरा, श्रीराम बिश्नोई, लाछड़सर मुकेश चेतनराम बिस्सू, लाछड़सर दिलीप श्रवण बिस्सू, रिड़ी गणपतनाथ टेमूनाथ सिद्ध, पुदंलसर राधेश्याम देवाराम गोदारा, सूरजसिंहपुरा राजेंद्र बिरजाराम साहू, लिखमीसर सुरेश सोहनराम ज्याणी, जाखासर सुखराम जोगाराम गोदारा, राजासर संदीप महीराम बिश्नोई, गजेंद्र बछरारा, रामनिवास कस्वां, गजेंद्र बछरारा, रामनिवास कस्वां, लालासर नंदूसिंह रिछपाल, झाड़ेली धर्मेंद्र तर्ड पुत्र रामकिशन, आलसरबास गणेशनाथ किसनाराम, कितासर मनीष मामराज नैण, रूपलीसर विकास गुमानाराम, रामसरा सुभाष हुकमाराम जाखड़, प्रमोद, विकास कुकणा, राजेंद्र कुकणा, लालचंद ज्याणी, रामकिशन चोटिया,अमित प्रभुदयाल कुमावत, बरजांगसर भरतनाथ रामरतन, गजेंद्र डूडी, चंद्रपाल भवानी, सांग सिंह, राजलदेसर कार्तिक परमेश्वरलाल मारू, सहीराम बिश्नोई, रामनिवास सिंह, मघाराम सत्यनारायण तर्ड, ऊपनी दिनेश भागीरथ शर्मा, मनोज खिलेरी, सूडसर चेतन काशीराम भादू, कोलायत अजयपाल आशुसिंह पास हुए है।