May 20, 2026
mews-updated-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जून 2023। क्षेत्र के कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सदस्य के रूप में मनोनीत करने पर क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बुधवार रात को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा सूची जारी करने के बाद से कार्यकर्ताओं ने बाना को बधाई देने और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताने का क्रम जारी रखा। क्षेत्र में बाना की नियुक्ति सोशल मीडिया पर खासी ट्रेंड हुई। गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस कार्यालय में बाना का अभिनन्दन किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा, दिनेश पिलानिया, बीरबल जाखड़, खियाराम गोदारा, जगराम बाना, किशन वाल्मीकि, विवेक प्रजापत, महेन्द्र मोटसरा, शुभम शर्मा, मोहसिन खान, बनवारी चौधरी, रोहित गुर्जर, बाबूलाल धेडू, मोहित पूरी, योगेश गुर्जर, कृष्णा चांवरिया, जितेंद्र रेगर, राकेश मीणा, विजयसिंह राजपुरोहित, कुलदीप चांवरिया, श्रवण सिद्ध, सुशील सुथार, नाफिद चुनगर, शिव चांवरिया, लक्की तेजस्वी, मोहित राठौड़, कपिल शर्मा, मनीष सुथार, संदीप प्रजापत, रेवंतराम सुथार, देवेंद्र शेखावत सहित बड़ी संख्या में मौजूद युवा कार्यकर्ताओं ने बाना को सूत की माला, साफा पहनाई और मिठाईयां बांटी। इस मौके पर बाना ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए प्रदेश नेतृत्व के प्रति भी निष्ठा जताई। बाना ने आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार की वापसी के लिए एकजुटता के साथ सक्रिय रहने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। विदित रहे कि अभी तक कि प्रदेश कार्यसमिति की सूची में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से केवल एक ही नेता हरिराम बाना को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस कार्यालय में बाना का हुआ सम्मान।