






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितंबर 2025। मंगलवार को अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की नवमनोनीत अध्यक्ष सुमन नाहटा श्रीडूंगरगढ़ पहुंची। नाहटा ने स्थानीय सेवा केंद्र में साध्वी संगीतश्री जी व साध्वी डॉ परमप्रभाजी सहित सभी साध्वी वृंद के दर्शन किए। यहां मंडल की स्थानीय शाखा की महिलाओं से उन्होंने मुलाकात की और समाज की सभी महिलाओं को मंडल से जोड़ने की प्रेरणा दी। नाहटा ने अखिल भारतीय स्तर पर संचालित होने वाले सभी कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेने व मंडल के कुशल संचालन पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने महिला मंडल टीम को कर्मठता व सजगता के साथ कार्य करने की बात कही। नाहटा के पहली बार श्रीडूंगरगढ़ आने पर श्रीडूंगरगढ़ मंडल अध्यक्ष मंजू बोथरा की अगुवाई में जैन दुपट्टा पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। बोथरा ने बताया इस दौरान मंडल की मंत्री अंबिका डागा, परामर्शक सदस्य दीपमाला डागा, प्रचार प्रचार मंत्री संगीता बोथरा व कार्य समिति सदस्य मंजुला बरमेचा आदि उपस्थित रही। तेरापंथ सभा के मंत्री तेरापंथ युवक परिषद के मंत्री पीयूष बोथरा भी मौजूद रहें।






