May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-09-23 at 20.21.09

श्रीडूगरगढ़ टाइम्स 23 सितंबर 2025। राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति बीकानेर के बैनर तले जिले के व्यवस्थापकों ने मंगलवार को जिला कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। समिति के जिलाध्यक्ष राकेश सारण की अगुवाई में व्यवस्थापकों ने एक दिवसीय प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगे रखी। सभी ने अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध भी जताया और अपनी मांगो पर सुनवाई नहीं होने पर आगामी दिनों में उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। व्यवस्थापक यूनियन श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष गोविंद पारीक ने बताया राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार से लंबित ब्याज शीघ्र समितियों को जारी करें, स्क्रीनिंग प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करवाने,  वेतन संबंधी कैडर व्यवस्था लागू करने,  ऋण पर्यवेक्षकों के रिक्त पदों पर व्यवस्थापकों की भर्ती करने की मांगे रखी। पारीक ने बताया कि इससे समितियों की कार्य प्रणाली को मजबूत किया जा सकेगा। प्रदर्शन में व्यवस्थापक रामनिवास नैण, कल्याण सिंह, लिखमाराम तर्ड, बिशनदास स्वामी, रामस्वरूप गोदारा, राजू चोटियां, भागीरथ बाना, डूंगराराम गोदारा, डूंगरसिंह, मालाराम बाडेला, रेवंतराम, भवानी, शंकर, राजेश कुमार सहित क्षेत्र की समस्त समितियों के व्यवस्थापक शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर में व्यवस्थापकों ने जताया विरोध, रखी मांगे।