






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2025। जिले भर में किसान भंयकर संकट के दौर से गुजर रहे है एवं किसानों की समस्याओं के विरोध में शुक्रवार को जिले भर की कांग्रेस एकजुट नजर आई। शुक्रवार को कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग की अपील पर ये नेता कलेक्ट्रेट पहुंचें एवं कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में हर हालत में 6 घंटे बिजली सप्लाई देने, ट्रिपिंग एवं कम वोल्टेज से किसानों की मोटरें जलने की स्थिति बताते हुए बिना ट्रिपिंग के पुरे वोल्टेज की बिजली देने, टुटे हुए बिजली के तारों, खंभो को तुरंत दुरूस्त करवाने, ग्रामीण क्षेत्रों के जीएसएसों पर तुरंत अतिरिक्त पावर ट्रांसफारमर लगाने, क्षमता बढ़ाने, ढाणियों में नियमानुसार घरेलू बिजली देने, विभागीय लापरवाही से लगातार हो रही बिजली कर्मचारियों की मौतों को रोकने की मांग की। सिहाग ने बताया कि ज्ञापन देने वालों में नोखा विधायक सुशीला डूडी, जिला प्रमुख मोड़ाराम मेघवाल, पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी, पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ से मंगलाराम गोदारा, लूणकरणसर से राजेन्द्र मूंड, शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, प्रह्लाद सिंह मार्शल, राहुल जादूसंगत, नितिन वत्स आदि मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में इस बार बारिश की कमी से किसानों के सामने फसलें बचाने का संकट बताया एवं ऐसे में बिजली समस्याओं से कोढ़ में खाज होने की बात कही। नेताओं ने प्रशासन का चेताते हुए त्वरित प्रभाव से बिजली समस्याएं समाधान करने की मांग की एवं इसके अभाव में जिले भर में आंदोलन की चेतावनी दी।




