






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2025। कस्बे के मोमासर बास निवासी गुड्डी देवी ने इसी मोहल्ले के निवासी मदनसिंह के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए जरीए इस्तगासा मामला दर्ज करवाया है। गुड्डी देवी ने पुलिस को बताया कि गत 16 जून को वह अपनी छोटी बहिन के साथ खेत जा रही थी रास्ते में पहले से घात लगा कर बैठे आरोपी मदनसिंह ने उसका रास्ता रोक लिया एवं कमल के साथ चल रहे मामले में राजीनामा करने को कहा। उसने मना किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ग्यारसीलाल को सौंपी है।




