May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मार्च 2021। कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के लिए भाजपा जिले के सभी उपखंडों पर सरकार का विरोध करेगी तथा बीकानेर जिले के सभी उपखंड मुख्यालयों पर 14 मार्च तक ज्ञापन देगी। ये निर्णय भाजपा देहात जिलाकार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। आज बीकानेर समता नगर में आयोजित बैठक में पूरे जिले के देहात भाजपा के नेता एकत्र हुए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने की और प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी माधोराम चौधरी ने रणनीति तय करते हुए सम्बोधित किया। चौधरी ने बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए बीकानेर देहात के 22 बूथों पर 22 सदस्यीय कमेटियों का गठन करने की बात कही व इन बूथों पर पन्ना प्रमुख बनाएं जाने की घोषणा की। बैठक में जिला प्रभारी काशीराम गोदारा, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री जालम सिंह भाटी, पूर्व विधायक खाजूवाला डॉ विश्वनाथ मेघवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका चेयरमैन मानमल शर्मा ने भी संगठन की मजबूती की बात कही। जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने कहा कि कांग्रेस सरकार के जनविरोधी चेहरे को जनता के सामने भाजपा कार्यकर्ता लेकर आएंगे व जिले के सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर 14 मार्च तक उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देंगे। ज्ञापन में किसान की कर्जमाफी, बेरोजगारी, बिजली बिलों में वृद्धि, अनैतिक शराब नीति, किसानों की नष्ट हुई फसल का मुवाअजा देने सहित सभी नाकामयाबियों के लिए ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी को दिया जाएगा। बैठक में पार्टी के जिला महामंत्री कुंभाराम सिद्ध, मोहनलाल डाल, उपाध्यक्ष बजरंग लाल सारस्वत, शिव प्रजापत, हनुमान वैद, जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल, रामनिवास महिया, जुगल सिंह परिहार, अगर सिंह राजपूत, भंवरी देवी नायक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ भागीरथ मुण्ड, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता सारस्वत, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष फैयाज हुसैन, मीडिया संभाग प्रभारी मुकेश आचार्य, विक्रम सिंह राजपुरोहित, खाजूवाला मंडल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह सिद्धू, छतरगढ़ मंडल अध्यक्ष राजू राइका, नोखा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सचेती, नोखा देहात मंडल अध्यक्ष राम कुमार नायक, जांगलू मंडल अध्यक्ष रामदयाल मेघवाल, कोलायत मंडल अध्यक्ष छगन प्रजापत, पांचू मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सुथार, देशनोक मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र चारण, श्रीडूंगरगढ़ मंडल अध्यक्ष शहर महावीर प्रजापत, श्रीडूंगरगढ़ देहात अध्यक्ष जगदीश स्वामी, बापेऊ मंडल अध्यक्ष गिरधारी राम, महाजन मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार, रूनियावास मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण जाट, नापासर मंडल अध्यक्ष जसवंत दैया उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 14 मार्च तक भाजपा उपखंड स्तर पर ज्ञापन देकर कांग्रेस सरकार का विरोध करेगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा करेगी बूथ कमेटियों का गठन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिले के देहात भाजपा नेता एकत्र हुए समता नगर कार्यालय में।