






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2025। पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल द्वारा बीकानेर में आयोजित किए जा रहे कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्र से कांग्रेसी कार्यकर्ता भी बीकानेर पहुंच रहे है। क्षेत्र के कांग्रेसी नेता हेतराम जाखड़ की अगुवाई में 40 गाडियों में 300 से अधिक कार्यकर्ता बीकानेर पहुंचें है। जाखड़ ने बताया कि पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, पूर्व सरपंच लक्ष्मण खिलेरी, जिला परिषद सदस्य टेमूराम मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य लालचंद कड़वासरा, ठुकरियासर सरपंच अमराराम गांधी आदि भी साथ रहे। विदित रहे कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कार्यकर्ताओं को संबोधित करेगें।




