






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2025। क्षेत्र में बिना चुनावों के ही राजनीति खासी सक्रिय है एवं सभी पार्टियों के नेता अपनी अपनी पार्टी के बड़े नेताओं तक पहुंच कर अपनी अपनी मांगों से अवगत करवा रहे है। पढ़ें दो बड़े नेताओं की खबर एक साथ।
रामगोपाल सुथार ने कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से मांगा तोलियासर में खेल मैदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने जयपुर पहुंच कर राज्य सरकार के कैबीनेट में युवा व खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धनसिंह राठौड़ से मुलाकात की। सुथार ने मुलाकात में सुथार ने क्षेत्र के गांव तोलियासर में खेल मैदान बनवाने की मांग की एवं स्टेडियम का रूप देने से क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का उचित मंच मिलने की बात कही। इस पर राठौड़ ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए जल्द निर्णय लेने की बात कही। इस दौरान नवरत्न सिंह राजपुरोहित, शिवप्रसाद तावणियां भी मौजूद रहे। वहीं इस संबध में 29 जुलाई को ही पंचायत द्वारा रामगोपाल सुथार को ज्ञापन देकर यह मांग किए जाना सामने आया है। सरपचं प्रतिनिधि गिरधारी सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सरपंच रेखा देवी द्वारा यह ज्ञापन दिया गया था एवं सुथार द्वारा त्वरित प्रभाव से कार्रवाही करते हुए ग्रामीणों की मांग जयपुर तक पहुंचाने पर ग्रामीणों ने उनके लिए आभार जताया है।

मंगलाराम गोदारा ने अशोक गहलोत से मिल कर सरकार पर दबाव बनाने का किया आग्रह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर के दौरे पर आए हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात करने श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा बीकानेर पहुंचें। गोदारा ने बीकानेर के सर्किट हाऊस में गहलोत से मुलाकात करते हुए क्षेत्र की राजनीतिक स्थतियों के बारें में बताया एवं पंचायती राज चुनाव जल्द करवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने का आग्रह किया। मीडिया प्रभारी राजेश मंडा ने बताया कि मुलाकात के दौरान गोदारा ने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के बारे में भी गहलोत को अवगत करवाया एवं भाजपा सरकार के कार्यकाल में आमजन के पीडित रहने की बात कही।




