






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 नवंबर 2025। कांग्रेस ने देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग व शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के जयपुर से बीकानेर आने के दौरान जिले की सीमा में प्रवेश पर श्रीडूंगरगढ़ के काग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कितासर में आयोजित स्वागत समारोह में श्रीडूंगरगढ़ कांग्रेस एकजुट नजर आई। नेताओं ने जिलाध्यक्ष को 51 किलो की फुलमाला पहना कर अभिनंदन किया और इनके नेतृत्व में जिले भर में कांग्रेस के एकजुट होने की बात कही। युवा नेताओं ने सियाग के लगातार दूसरे कार्यकाल में कांग्रेस के मजबूत होने व जिले भर में सकारात्मक और ठोस परिणाम आने की बात कही। कांग्रेसी संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या कितासर पहुंचे और स्वागत अभिनंदन में शामिल हुए। कितासर में सियाग ने भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ कमान थामने और जनता के बीच काम करने की प्रेरणा दी। इस दौरान युवा नेता व पीसीसी सदस्य हरिराम बाना, रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेताराम जाखड़, ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध, प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, पूर्व प्रधान भागूराम सहू, सूडसर ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम भादू, भगवाननाथ कलवाणियां, सोहन महिया, मेघाराम महिया, कितासर सरपंच भंवरलाल पूनियां, ठुकरियासर के सरपंच अमराराम, पूर्व सरपंच लालचंद नाई, सुभाष पूनियां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए। सभी ने कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए और सियाग के काफिले के साथ बीकानेर की ओर रवाना हुए।








