May 20, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 नवंबर 2025। ब्राह्मण समाज के प्रतिष्ठित संगठन राजस्थान ब्राह्मण महासभा में बीकानेर जिले के ग्रामीण अंचल में संगठन को मजबूती देने के लिए बीकानेर ग्रामीण में अध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी गई है।
संगठन के प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम जैमनी ने इस पद पर श्रीडूंगरगढ़ के सक्रिय युवा व भाजपा नेता शिवप्रसाद तावणियां को मनोनीत किया है। संगठन के प्रमुख महामंत्री रोशनलाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि तावणियां को बीकानेर ग्रामीण के समस्त ब्राह्मण बंधुओं को साथ लेकर महासभा की सभी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को समय समय पर क्रियान्वित करने व महासभा की प्रगति को ऊचाइयां देने का दायित्व दिया गया है। शर्मा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि तावणियां बीकानेर ग्रामीण के क्षेत्र में सदस्य बनाने, महिला अध्यक्ष व युवा अध्यक्ष के सहयोग से सामाजिक कार्यक्रमों को सफल बनाने में भागीदारी निभाएंगे। शिवप्रसाद तावणियां ने संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए सदैव महासभा के हित व गरिमा के अनुरूप कार्य करने की बात कही। विभिन्न ब्राह्मण बंधुओं ने उन्हें बधाई दी है।