August 29, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2024। सरकारी नौकरी में सेवारत युवाओं के विवाह में कार से लेकर प्लॉट, फ्लैट, नगदी, गहने गिफ्ट के रूप में दहेज में देने के सैंकड़ो उदाहरण देखने को मिलते है। परंतु श्रीडूंगरगढ़ थाने में सेवारत कांस्टेबल पुनित ने बिना दहेज विवाह कर समाज को प्रेरणा दी है। पुनित पुत्र कृष्णा देवी व चिरंजीलाल बरोड़ निवासी शेरड़ा, भादरा का विवाह दलपतपुरा, नोहर निवासी डॉ शैलजा पुत्री सोना देवी व धनाराम तनाण के साथ गुरूवार रात संपन्न हुआ। विवाह में गहने, नगदी सहित किसी भी रूप में दहेज नहीं लिया गया है। कांस्टेबल पुनित ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को बताया कि शिक्षित महिला ही श्रेष्ठ धन है। उन्होंने कहा कि अनेक दहेज के कारण अनेक परिवार उजड़ते देखें है और इस कुरीति को समाप्त करने की पहल स्वयं से ही करनी होगी। उन्होंने बताया कि पहले तो ससुराल पक्ष के परिजन नहीं माने और मान सम्मान के लिए गहने देने की बात कही। परंतु समझाईश से वे मान गए। कृष्णा देवी ने बताया कि बहू अपना घर समझ कर बिना किसी बोझ को मन में लिए आकर परिवार को संभाल ले इससे बड़ी संपत्ति और कोई नहीं हो सकती है। वधू पक्ष के लोगों ने सराहना करते हुए डॉ शैलजा के भाग्य की सराहना की। वहीं समाज के अगुवा लोगों ने बरोड़ परिवार के इस कदम की प्रशंसा करते हुए तनाण परिवार द्वारा उनकी बात मान लेने के लिए आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांस्टेबल पुनित ने डॉ शैलजा से किया बिना दहेज विवाह, समाज के अगुवा लोगों ने की सराहना।