May 21, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए बड़ी खबर राजधानी जयपुर से निकल कर आ रही है, जहां क्षेत्र का सबसे बड़े मुद्दा समाधान की ओर बढ़ रहा है। जयपुर में बुधवार को क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की एवं मुलाकात के दौरान उनके पुत्र राजेश सारस्वत भी साथ रहे। सारस्वत ने बताया की मुलाकात के दौरान ट्रॉमा सेंटर व चिकित्सालय निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति देने की आवश्यकता जताई गई, इस पर मुख्यमंत्री द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए स्वीकृति दिलवाई गई है। बताया जा रहा है की यह स्वीकृति मिलने के बाद ही बुधवार रात 9 बजे विधानसभा में श्रीडूंगरगढ़ विधायक ने ट्रॉमा निर्माण के लिए बजट देने का धन्यवाद भी सीएम को दिया था। विधायक सारस्वत ने बताया कि चुंकि श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर एंव चिकित्सालय बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री स्वंय गांव गुंसाईसर बड़ा के दौरे के दौरान कर चुके थे, इसलिए बजट में घोषणा की आवश्यकता नही थी, और मुख्यमंत्री द्वारा सीधी वित्तीय स्वीकृति जारी करवा कर क्षेत्रवासियों से किये गए अपने वादे को निभाया है। विधायक सारस्वत द्वारा ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति देने की जानकारी देने के बाद क्षेत्रवासियों में हर्ष एवं उल्लास का माहौल है।
उठाये यह मुद्दे भी..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुलाक़ात के दौरान विधायक सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बाईपास रोड के निर्माण, बस स्टैंड के निर्माण की अति आवश्यकता, सीवरेज सिस्टम, एथलेटिक्स स्टेडियम एवं खेल मैदान, हाईवे फोरलेन निर्माण तथा नए ट्यूबवेलों के निर्माण के लिए भी मुख्यमंत्री से विशेष निवेदन किया व मुख्यमंत्री ने विधायक द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मकता दिखाते हुए जल्दी ही अन्य कार्यों के लिए उचित निर्णय करने का आश्वासन दिया।