May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-02-19 at 11.45.03

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने दो गंभीर मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई को अंजाम दिया है।
थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने व उसे जबरन जहर पिला देने के मामले की जांच करते हुए आरोपी गांव बीरमसर निवासी 21 वर्षीय नोपाराम पुत्र कुंभाराम मेघवाल को गिरफ्तार किया। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वहीं बुधवार रात एमडी नशे के मामले में थानाधिकारी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि स्थानीय तीन युवकों द्वारा एमडी खरीद करने की अगली कड़ी के आरोपी शिवनगर, फलौदी निवासी 24 वर्षीय युवक अनिल कुमार पुत्र भंवरलाल बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को गुरूवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।