May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2021। गांव बिग्गा में लगातार संक्रमित सामने आ रहें है ऐसे में प्रशासन भी गंभीर है। गांव में व्यवस्था जांच के लिए उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी शनिवार रात बिग्गा पहुंची और यहां जय माँ करनी वाइन शॉप रात 8.30 बजे खुली मिली। चौधरी ने नाराजगी जताते हुए आगामी आदेश तक ठेका सीज कर दिया और 25 हजार का जुर्माना लगाया। चौधरी ने कहा कि 10 मई से 24 मई तक सख्त लोकडाउन की पालना की जाए अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी गांव बिग्गा पहुंची और जय माँ करनी वाइन शॉप के खुला मिलने पर दुकान को सीज किया व जुर्माना लगाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीज का आदेश चस्पा करते कर्मचारी।