May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2021। चूरू, बीकानेर के साथ हमारे क्षेत्र में आज मौसम में गर्मी बढ़ेगी। तापमान बढ़ने के साथ लू की स्थिति भी बन सकती है। हालांकि हवा में हल्की नमी रहेगी और अचानक धूलभरी आंधी आ सकती है। सोमवार 10 मई की रात से मौसम बदलने के अनुमान है जिससे मंगलवार 11 मई को बरसात होने के साथ गर्मी से राहत मिल सकती है। बता देवें हमारे क्षेत्र के किसान नरमा व मूंगफली की बिजाई में व्यस्त है और बारानी किसान मानसून का इंतजार कर रहें है। इस बार मानसून के अच्छे रहने के संकेत भी मौसम विशेषज्ञ द्वारा दिये जा रहें है।