May 20, 2026
10-octttttttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में शराब माफियाओं द्वारा सरकारी ठेके की आड़ में नियमविरुद्ध देर रात तक शराब बेचने, ठेकों को ही बैठ कर शराब सेवन का केंद्र बना देने एवं अवैध ब्रांचे चलने की शिकायतें लगातार आ रही है। लेकिन क्षेत्र के युवाओं के भविष्य को बिगाड़ने का यह क्रम त्वरित प्रभाव से रोकना होगा। यह बात मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने विधायक सेवा केंद्र में शराब माफियाओं के सबन्ध में आ रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस अधिकारियों से कही एवं शराब की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। सारस्वत ने बताया कि रात्रि 8 बजे बाद स्वीकृत दुकानों पर भी शराब बिक्री को नियमानुसार बंद करवाने को कहा गया है। विधायक ने शराब के साथ-साथ अन्य नशा सम्बंधित अवैध व्यापार पर भी अंकुश लगाने के लिए प्रशासन को निर्देश देते हुए आमजन को भी जागरूकता के साथ सहयोग करने के अपील कि है। सारस्वत ने क्षेत्रवासियों से उनके संज्ञान में कहीं भी अवैध नशे का व्यापार होने या ग्रामीणों के विरोध के बाद भी शराब के ठेके स्थापित करने के सबन्ध में अवगत करवाने को कहा है।