






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 दिसंबर 2024। शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ बार संघ के चुनावों में संघ सदस्यों में विवाद की स्थिति सामने आई है। यहां निर्विरोध अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव बनाए जाने के विरोध में अनेक वकील उतर गए है। वकीलों ने बार कॉउंसिल ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष को पत्र भेजकर लोकतांत्रिक ढंग से चुनाव करवाने की मांग की है। वकीलों ने पत्र में कहा कि राजस्थान बार संघ नियमानुसार 2024 के चुनाव करवा रही है वहीं श्रीडूंगरगढ़ में चुनाव की प्रक्रिया को दरकिनार कर चुनाव करवाएं बिना नियुक्तियां कर दी गई है। वकीलों ने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां चुनाव बाबत किसी कमेटी का गठन नहीं किया गया और ना ही चुनाव की प्रक्रिया अपनाई गई है। सदस्यों ने बताया कि अनेक सदस्यों द्वारा विरोध दर्ज करने के बावजूद प्रक्रिया को नहीं अपनाया गया। वकीलों ने चुनावी प्रक्रिया अपना कर विधिवत तरीके से चुनाव करवाने के आदेश देने की मांग अध्यक्ष से की है। इस दौरान एडवोकेट केके पुरोहित, रणवीर सिंह खिची, बजरंगलाल चोटिया, रामलाल नायक, मनोज कुमार नाई, गणेश राम, बजरंग शर्मा, ओमनाथ सिद्ध, मोहन नाथ सिद्ध, ओमप्रकाश मेघवाल, मनोज कुमार स्वामी, रोहित राठौड़, श्रवण गोदारा, अनिल धायल, राधेश्याम दर्जी, नारायण पंवार, गोपाल पारीक, हेंमतसिंह राठौड़, श्रीकिशन पारीक, राजाराम नैण, ईश्वर चौरड़िया, प्रवीण पालीवाल, सुशील सुथार सहित अनेक वकील विरोध में शामिल रहें।



