May 20, 2026
IMG-20251206-WA0016

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसम्बर 2025। कस्बे में धोलिया रोड़ स्थित जीव दया गौशाला में गौसेवार्थ नवनिर्माण का कार्य जारी है एवं शनिवार को यहां चार गौ-आवासों का शिलान्यास किया गया। गौशाला सचिव शिवरतन सोमाणी ने बताया कि पुनमचंद निर्मलकुमार डाकलिया आडसर बास, भंवरलाल शिवरतन सोमाणी कालूबास, भंवरलाल नंदकिशोर झंवर कालूबास एवं लक्ष्मीनारायण नारायणचंद सोनी कालूबास द्वारा 3.5 – 3.5 लाख की लागत से बनवाए जा रहे 10 गुना 50 फीट के इन गौआवासों का शिलान्यास पंडित श्रवणकुमार छंगाणी द्वारा विधि विधान के साथ करवाया गया। कोषाध्यक्ष नथमल सोनी ने निर्माण संबधी जानकारियां दी एवं इस मौके पर शिवभगवान मालपानी, संतकुमार मोहता, ओमप्रकाश छंगाणी, तुलसीराम चौरडिया, संतोष कुमार सोनी, भंवरलाल दुग्गड़, रामवतार मूंधड़ा, माणकचंद डाकलिया, कमल किशोर सोमाणी, सीए राम सोमाणी, अशोक सोनी, परमेश्वर प्रजापत, नरेश गिरी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही। संस्थाध्यक्ष ओमप्रकाश राठी ने आभार जताया।