






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 दिसम्बर 2021। कस्बे के दशहरे मैदान पर राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का उत्साहपूर्ण आयोजन जारी है और आज शाम मेले में गणेश पूजन श्रीडूंगरगढ़ पत्रकार संघ के सदस्यों ने किया है। संघ के सदस्य शुभकरण पारीक पंजाब केसरी व दैनिक युगपक्ष के पत्रकार, कैलाश राजपुरोहित इंडिया न्यूज के पत्रकार, अनिल धायल जी.न्यूज के पत्रकार, संजय पारीक राजस्थान पत्रिका, श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स संपादक कपिला स्वामी, राजू हीरावत, गाविंद सारस्वत मौजूद रहे। शुभकरण पारीक व कैलाश राजपुरोहित ने मेले के आयोजन को देख कर कहा कि कोरोना ने जीवन के रंग उदास कर दिए थे जिन्हें इस मेले का मनोरंजन उमंग से भर देगा। संजय पारीक व अनिल धायल ने मेले को क्षेत्रवासियों के लिए मनोरंजन का श्रेष्ठ साधन बताया। कपिला स्वामी व राजू हीरावत ने महिलाओं व बच्चों के मनोरंजन के लिए इसे श्रेष्ठ आयोजन बताया। मेला आयोजक सुनील शर्मा ने सभी पत्रकारों का स्वागत कर उन्हें उपहार दिया। इस दौरान अशोक झाबक, तरुण सिंह उपस्थित रहें। मेले में झूले, हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम सामान विशेष आकर्षण है व बच्चे खिलोने व खाने पीने से उत्साहित है। मेले में शाम को 4 बजे से भारी रौनक प्रारंभ होती है जो देर शाम तक जारी रहती है।








