August 30, 2026
SDT_news-Recovered-1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 दिसम्बर 2021। गांव लखासर में आज शनिवार शुभ साबित हुआ और गांव में प्रधान कोटे से 30 लाख के विकास कार्य स्वीकृत हुए। प्रधान पति केसराराम गोदारा लखासर पहुंचे व सरपंच पति गोवर्धन खिलेरी व ग्रामीणों के साथ बैठक की। गोदारा ने बताया कि गांव गजपुरा में बाबा रामदेव गौशाला में ट्यूबवेल चालू करने, गजपुरा तक अलग पाइप लाइन डालने, रावला बास व समंदसर रोड कॉलोनी में ट्यूबवेल, सांसी समाज के लिए सार्वजनिक स्थान पर एक कमरे का निर्माण व चारदीवारी बनवाने, जाट पंचायत में टिन शेड का कार्य करवाने की स्वीकृतियां दी है। गोवर्धन खिलेरी व ग्रामीणों ने गोदारा का आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर में केसराराम गोदारा ने गांव में 30 लाख के कार्यों की घोषणा की।