May 21, 2026
पड़ोस में कोरोना विस्फोट, एकसाथ आए 7 पॉजिटिव, जानें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2021। हमारे पड़ोस से खास खबर कोरोना विस्फोट के रूप में सामने आई है। आज नापासर में सात कोरोना पॉजिटिव आए है। नापासर के गायत्री भवन में पिछले दिनों हुए गायत्री पुरुश्यचरण में झुंझनू निवासी 60 वर्षीय पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार को नापासर सी. एच. सी. में चिकित्सा के उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार गायत्री पुरुष्चरण में बैठने वाले व अन्य 37 जनों की कोरोना सैंपलिंग की गई जिसमे 7 लोग और कोरोना पॉजिटिव आए हैं। बता देवें नापासर में पिछले दिनों सूरत से आए एक दंपति भी कोरोना पॉजिटिव आने से कुल पॉजिटिव की संख्या 9 हो गई हैं।