






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2021। कोरोना के भय से भले ही बड़े आयोजनों पर सरकार ने रोक लगा दी है परन्तु ग्रामीण अंचलों में युवाओं की टोलियां चंग के साथ धमाल गाते हुए होली का उत्सव मना रही है। गांव ठुकरियासर, मोमासर, उदरासर, बिग्गा में चंग की थाप पर रंग उड़ रहें है। गांवों में करीब एक हफ्ते से चंग धमाल के आयोजन हो रहें है और युवा व बच्चे उत्साह में नाच गा रहें है। गांव ठुकरियासर में ग्रामीणों द्वारा उत्तरादा जोहड़ मैदान में रविवार सुबह 9 बजे से 5 बजे तक चंग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में ठाकुरजी मंदिर ठुकरियासर टीम, शिव धोरा युवा टीम ठुकरियासर, गांव उदरासर टीम, गांव राजलवाड़ा टीम, गांव गोमतियां टीम, गांव पाबूसर टीम, गांव भोजूसर टीम, गांव राजलदेसर टीम, गांव बिग्गा टीम सहित अनेक गांवो से चंग की टीमें महोत्सव में अपनी प्रस्तुतियां देंगे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बुजुर्गों व युवाओं ने आयोजन की व्यवस्थाऐं कोरोना गाइडलाइन के हिसाब से की है।






