May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2020। रविवार को श्रीडूंगरगढ़ में छह नए संक्रमितों के साथ कोरोना ने क्षेत्र में पचास की संख्या पार कर ली है। कस्बे में अभी तक कुल रोगी 50 कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुए है। इनमें से 8 कोविड सेंटर में एक्टीव है एवं एक का उपचार दिल्ली में चलने की सूचना है। श्रीडूंगरगढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार आ रहे संक्रमितों के आंकडे भले ही क्षेत्रवासियों को डरा रहे है लेकिन संक्रमित हुए लोगों की रिकवरी जल्दी होने के कारण कस्बेवासियों में उम्मीद है। ब्लाक सीएमएचओ डा श्रीमोहन जोशी ने बताया कि वार्ड 23 में पूर्व में आए संक्रमित स्वंय आज नेगेटिव रिपोर्ट हुआ है, जिसे होम क्वारेंटाईन करने की तैयारी की जा रही है। इसी प्रकार कोरोना के कारण दम तोडने वाले 82 वर्षीय बुजुर्ग की संक्रमित पौत्री भी आज नेगीटीव रिपोर्ट हुई है। गांव जालबसर में भी पाए दो संक्रमितों में से एक नेगीटीव आ गया है। वार्ड 19 में संक्रमित रिपोर्ट हुए ड्राईवर की रिपोर्ट भी नेगीटीव आ गई है। कोविड सेंटर में छह लोग थे जिनमें से चार नेगीटीव हो गए एवं नेगेटिव आए चार संक्रमितों को होम क्वारेंटाईन किया जा रहा है।