






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2020। रविवार को आई रिपोर्ट के बाद कस्बेवासी भौच्चके रहे गए है, क्योंकि आए छह संक्रमितों में से पांच एक ही परिवार के है। पूर्व में वार्ड 23 में मिले एक संक्रमित के परिवार की जांचें की गई थी एवं इसके परिवार से 60 वर्षीया महिला, 18 वर्षीया बालिका, 15 और 13 वर्षीय बालक व 38 वर्षीय युवक संक्रमित आए है। एक ही परिवार के पांच जने संक्रमित आने के बाद वार्ड 23 कोरोना का हाटस्पाट हो गया है। वहीं एक अन्य संक्रमित वार्ड 19 से आया है, वार्ड 19 का निवासी 30 वर्षीय युवक संक्रमित आया है।



