May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2022। पूरे राज्य में कोरोना की तीसरी लहर का कहर बढ़ रहा है और साथ ही निजी चिकित्सालयों में कोरोना जांच करवाने वाले आम लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। बड़ी संख्या में आम लोग कोरोना के संबध में संदेह होने पर स्वयं की व परिचितों की रेपिड जांच करवाने लगे है एवं कई जगहों पर निजी चिकित्सालयों में इसकी मनमानी दरें वसूल करने के का आरोप भी सामने आने लगे है। ऐसे में चिकित्सा विभाग द्वारा रेपिड जांच की दरें निर्धारित कर दी गई है। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर संतोष आर्य ने बताया कि निजी जांच लेब के लिए रेपिड कोरोना टेस्ट के लिए अधिकतम 50 रूपए ही वसूल किए जा सकते है। चिकित्सा विभाग द्वारा राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 की धारा 6 का हवाला देते हुए आदेश जारी किए गए है।