May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2022। कोरोना से क्षेत्र की सुरक्षा के लिए प्रशासन भी एक्टिव होकर रोकथाम के प्रयासों में जुटा है। उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी की अगुवाई में कोविड पर निगरानी के लिए 24 घंटे कार्य करने वाले कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गयी है। कोविड संबंधी जानकारी के लिए कंट्रोल रूम के नंबर प्रशासन ने गत 7 जनवरी को जारी कर दिए थे जो 01565-222039 है। कितासर में चेक पोस्ट सोमवार को खोल दी गई है व कार्मिक तैनात कर दिए गए है। ये टीम सोमवार को यहां से गुजरने वाली गाड़ियों को रोक कर रेपिड जांच कर रही है व अन्य जानकारियां लेकर डेटा कलेक्ट कर रही है। चिकित्सा विभाग ने यहां चिकित्सा टेबल लगवाई है व कार्मिक नियुक्त कर दिए है। बता देवें राज्य में कम्युनिटी स्प्रेड होने की बात विशेषज्ञ कह रहे है और ऐसे में नागरिकों द्वारा बरती गई लापरवाही सीधे जान पर भारी पड़ सकती है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स भी नागरिकों से अपील करता है कि बिना मास्क घर से नहीं निकले व गाइडलाइन का पालन करें ताकि स्वयं के साथ अपने परिवार को सुरक्षित रख सकें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रशासन ने सोमवार को कितासर चेक पोस्ट प्रारंभ कर दी है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गाड़ियां रोक कर टीम आने जाने वालों की जांच कर रही है।