May 20, 2026
IMG-20210103-WA0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जनवरी 2021। जिले में कोरोना का रिकॉर्ड लगातार बढ़ रहा है आज बीकानेर में 10 नए संक्रमित सामने आए है। बीकानेर शहर के बाहर भी कोरोना पैर पसार रहा है और उपखंड क्षेत्र नोखा में संक्रमित सामने आने से चिकित्सा विभाग की चिंताए भी बढ़ गई है। नए आए संक्रमित मरीज नोखा, रायसर नोखा, गंगाशहर, आर्मी केंट, केके कॉलोनी, नया कुआं, पवनपुरी, आचार्यों की घाटी क्षेत्र से आए है।