May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ शहर अब कोरोना प्रसार के खतरे के मुहाने पर आ खड़ा हुआ है। यहां रोजाना आ रहे कोरोना संक्रमित लगातार बढ़ते जा रहे है और रविवार को हुए कोरोना विस्फोट के बाद शहर कोरोना संक्रमण के खतरे के सम्मुख आ गया है। ब्लाक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर संतोष आर्य ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को बताया कि शनिवार को क्षेत्र के 43 सैम्पल भेजे गए थे। इनमें से 12 जनें कोरोना संक्रमित आए है। इनमें एचडीएफसी बैंक के एक कर्मचारी सहित बच्चे, युवक और वृद्ध सभी शामिल है। कस्बे के लगभग हर वार्ड में कोरोना संक्रमण पहुंच चुका है एवं वो लोग भी संक्रमित आ रहे है जो केवल अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए बाजार या बैंक ही आए थे।