May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितंबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ थाने में रविवार को एक दलित महिला पहुंची एवं न्याय की गुहार लगाते हुए गांव जैसलसर निवासी बाप-बेटे के खिलाफ सार्वजनिक रूप से गली में पीटने, लज्जा भंग करने एवं जातीसूचक गालियां देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि महिला का 19 वर्षीय पुत्र अपनी मौसी के घर गया था एवं लौटते हुए आरोपी देवाराम गोदारा एवं उसके बेटी रामस्वरूप गोदारा ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उसी समय महिला अपने खेत से लौट रही थी तो उसने बीच बचाव का प्रयास किया। महिला ने अपने बेटे को छुडवाया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की एंव बाल पकड़ कर गली में घसीटते हुए जातीसुचक गालियां दी एवं जान से मारने की बात कही। आरोपियों ने उसकी ओढणी भी उतार कर फेंक दी और लज्जा भंग की। महिला की लिखित परिवाद पर मामला दर्ज कर लिया गया है एवं जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ धर्माराम गिला करेगें।