






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2020। गत 28-29 जून को हिसार में हुए एक विवाह समारोह में शामिल होने वाले लोग कई जगहों पर कोरोना पॉजिटिव मिल रहे है। इसी विवाह में श्रीडूंगरगढ़ से भी 19 लोग शामिल हुए थे एवं इस कारण श्रीडूंगरगढ़ की चिंता भी बढ गई है। हिसार में हुई शादी में शामिल होने वालों में 22 जने हनुमागढ के पीलिबंगा में, 17 जने हिसार में, श्रीगंगानगर के पदमपुर में 3 कोरोना संक्रिमत रिपोर्ट हुए है। इसके अलावा इसी विवाह में शामिल होने वाले नोहर के 3 एवं सिलवाला खुर्द के 6 जनों के कोरोना सैम्पल लिए गए है। श्रीडूंगरगढ़ से हिसार जाकर अपनी बेटी ब्याहने वाले स्वर्णकार परिवार के 19 लोगों के सैम्पल भी मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ में चिकित्सा विभाग ने लिए है। इन सभी सैम्पलों की रिपोर्ट मंगलवार देर रात्रि या बुधवार को आएगी। विदित रहे कि प्रशासन हिसार में संक्रमित मिलने की जानकारी के बाद श्रीडूंगरगढ़ से गए सभी 19 लोगों को होम क्वारेंटाइन कर दिया है व उन्हें सख्ती से क्वारेंटाइन का पालन करने की हिदायत भी दी है।



