May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज टीकाकरण केवल 5 स्थानों पर किया जा रहा है। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि तोलियासर पीएचसी के अंतर्गत गांव जेतासर, लिखमादेसर, कुंतासर, धीरदेसर चोटियान, कितासर में कोविशील्ड के पहले व दूसरे डोज लगाए जाएंगे। बता देवें कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए एक्सपर्ट वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने की जरूरी अपील बार बार कर रहें है। सभी नागरिक जागरूक स्वयं दोनों डोज लगवाएं व अन्य नागरिकों को भी दोनों डोज लगवाने के लिए प्रेरित करें।