






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसम्बर 2021। खेलों में बीकानेर जिले ने और जिले में भी बालिकाओं ने इस बार राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा स्थापित किया है। दरीबा, राजसमंद में आयोजित 14 वर्षीय राज्य स्तरीय वॉलीबाल बालिका प्रतियोगिता में बीकानेर की छात्राओं ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन सेटों में सीधे मैच जीत लिया है। फाइनल में बीकानेर की टीम ने पड़ौसी जिला चुरू की टीम को 25-17, 25-19, 25-22 के रोमांचक मैच में हराया। दलप्रभारी ने ओमप्रकाश भुंवाल ने बताया कि विजेता टीम में श्रीडूंगरगढ़ के लिखमीसर की एक खिलाड़ी के साथ पांच बालिकाएं कुदसू से है। बालिकाओं ने जबरदस्त मैच का प्रदर्शन किया व राज्य स्तरीय विजेता बनी वहीं बीकानेर बालक टीम चौथे स्थान पर रही है। पीटीआई बजरंग डेलू, भंवरलाल सारण, रामनिवास, हरि कुदसू, सुनिल गिला, विजय ठोलिया, छोटू सुथार ने टीम कैप्टन सोनू सहारण को विजयी होने की बधाईयां दी है।




