May 20, 2026
updated-background-new

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ में कोरोना का खतरा फिर बढ़ता नजर आ रहा है। शनिवार को लिए गए सेम्पल की जांच रिपोर्ट आज आई है और इस रिपोर्ट में 3 पॉजिटिव आए है। बीकानेर जिले में आज 43 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है व आज के तीन शामिल करने के बाद अब कस्बे में कोरोना के 10 एक्टिव केस हो गए है। बता देवे सरकार लगातार कोरोना से सतर्क रहने की हिदायत नागरिकों को दे रही है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स भी क्षेत्र वासियों से मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंस अपनाने की अपील करता है जिससे नागरिक अपने परिजनों सहित कोरोना की चपेट में आने से बच सकें।