May 21, 2026
जानलेवा हमले के आरोप में 4 गिरफ्तार, जानें श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रैल 2021। खेत की हिस्सेदारी के झगड़े में अपने ही परिवार के सदस्यों के खून के प्यासे बने श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के 4 जनो को रविवार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गत वर्ष 2 दिसम्बर को खेत विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज हुवा था। मामले के जांच अधिकारी एसआई लाल बहादुर मीणा ने जाँच करते हुए हमलावर पक्ष में शामिल कायमखान के पुत्र कालू खान, हाकम अली, बशीर खान को ओर राजू खान के पुत्र अबरार को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बिग्गाबास के निवासी हैं। जैतासर की रोही में स्थित खेत के इस विवाद में एक पक्ष के मोतिखान के सर में गम्भीर चोटे आयी थी।