






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2020। श्रीडूंगरगढ़ में मंगलवार को ए. जी. मिशन स्कूल में लिए 111 कोरोना सेंपल की रिपोर्ट आ गयी है।आज शाम आई रिपोर्ट में एक पॉजिटिव पाया गया है।श्रीडूंगरगढ़ में एक नए पॉजिटीव के बाद कस्बेवासियों ने राहत की सांस ली है। यह नया पॉजिटव कस्बे के वार्ड 23 का निवासी हैं और स्वर्णकार ही है। वही दूसरी ओर पहली वाले संक्रमितों में 9 की रिपोर्ट नेगिटिव आ गयी है। वही 4 जने अगेन पॉजिटीव आये है। उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार न्यौल ने बताया कि संक्रमितों में से प्रथम नेगिटिव आने वाले 9 लोगो को कोविड केयर सेंटर से घर भेज दिया जाएगा।




