May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-08-24 at 14.44.48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2025। वर्ष 1978 से श्रीडूंगरगढ़ में पीडित मानवता की सेवा में जुटी सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद के द्विवार्षिक आम चुनाव आज रविवार को आयोजित हुए। निर्वाचन अधिकारी ताराचदं इंदौरिया के निर्देशन में हुए चुनावों में सर्वसम्मति से आगामी कार्यकाल के लिए वरिष्ठ सदस्य तुलसीराम चौरडिया को अध्यक्ष एवं विजयराज सेवग को मंत्री निर्वाचित किया गया। इससे पूर्व परिषद की आम सभा परिषद भवन में परिषद अध्यक्ष जगदीश प्रसाद स्वामी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सभा में अपने कार्यकाल का प्रतिवेदन रखते हुए स्वामी ने कार्यकाल के दौरान संस्था द्वारा 7 रक्तदान शिविरों के आयोजन में 1 हजार युनिट से अधिक रक्तदान करवाने, श्रीडूंगरगढ़ उपजिला चिकित्सालय में ऑटो ऐनीलाईजर मशीन लगवाए जाने,  पीबीएम के श्वसन विभाग के वार्डों में सभी बैड तक ऑक्सीजन सप्लाई पाईपलाईन लगवाने, सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र संचालीत करने, राजकीय नेत्र चिकित्सालय में एसी लगवाने, सहशैक्षिक प्रतियोगिताएं आयोजित करवाने एवं सेवा गतिविधियों में आवश्यकतानुसार पांच बड़े ऑक्सीजन सिलेण्ड़र, पांच एयर बैड़, एक सर्जीकल बैड़, एक बाईपेप मशीन आदि का क्रय किए जाने की जानकारी दी। इनके अलावा संस्था की स्थाई सेवा गतिविधि एम्बूलैंस, शव वाहन, शव फ्रीजर, ऑक्सीजन मशीनें, ऑक्सीजन सिलेण्ड़र, व्हील चेयर, सर्जीकल बैड़, निबुलाईजर मशीन, बाईपेप मशीन, सेक्शन मशीन आदि सेवाओं के माध्यम से कार्यकाल के दौरान करीब 3 हजार रोगियों को लाभाविंत होने की जानकारी दी। स्वामी ने अपने कार्यकाल के दौरान वार्षिक संचालन समिति के सदस्यों सहित सभी सेवा कार्यों में सलंग्न हुए दानदाताओं एवं सहयोगियों को आभार जताया। कोषाध्यक्ष बालकिशन पांडिया ने कार्यकाल के आय व्यय का ब्यौरा पेश किया। प्रतिवेदन एवं आय व्यय का ब्यौरा सदन ने सर्वसम्मति से पारीत किया एवं इसके बाद हुए चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट रणवीरसिंह खीची ने अध्यक्ष पद के लिए तुलसीराम चौरड़िया का नाम प्रस्तावित किया एवं श्रवण कुमार गुरनाणी ने सर्मथन दिया। इसी प्रकार मंत्री पद के लिए एडवोकेट जगदीश भामूं ने विजयराज सेवग के नाम का प्रस्ताव दिया एवं विशाल स्वामी ने सर्मथन किया। निर्वाचन के दौरान संस्था संरक्षक ओमप्रकश स्वामी, पूर्व अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मूंधड़ा, वरिष्ठ सदस्य शिव स्वामी, राजकुमार स्वामी, सत्यनारायण स्वामी, ठाकरमल प्रजापति, मनोज गुंसाई, कुंभाराम घिंटाला, सुरेश भादाणी, श्रीगोपाल राठी, सत्यनारायण मूंधड़ा आदि मौजूद रहे।

यह रहेगा लक्ष्य।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नागरिक विकास परिषद के आम चुनावों में आगामी कार्यकाल के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष तुलसीराम चौरडिया ने बताया कि कार्यकाल के दौरान संस्था भवन का विस्तार करने, भूमिगत स्टोर बनाने, बाहरी क्षेत्र में छत डाल कर हॉल बनाना प्रस्तावित है। इसी के साथ संस्था की सेवा गतिविधियों को विस्तार देने का भी लक्ष्य रहेगा। मंत्री विजयराज सेवग ने सभी को साथ लेकर चलने एवं स्थाई सेवा गतिविधियों को और अधिक तत्परता के साथ संयोजित करने की बात कही। दोनो निर्वाचत पदाधिकारियों ने सदन का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्था आम सभा में प्रतिवेदन रखते निवर्तमान अध्यक्ष जगदीश स्वामी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चुनाव करवाते निर्वाचन अधिकारी ताराचंद इंदौरिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवनिर्वाचित अध्यक्ष तुलसीराम चौरड़िया ने जताया आभार।