May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका के पार्षद लगातार पेयजल आपूर्ति के करवाने के लिए परेशान है और ये युवा पार्षद शनिवार को सांसद अर्जुनराम मेघवाल के आगमन पर पानी के लिए उनके सामने पेश भी हुए। इन्होंने श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में पेयजल किल्लत से निजात दिलवाने की मांग करते हुए पूरजोर ढंग से मुद्दा उठाया। पार्षद रजत आसोपा, भरत सुथार, लोकेश गोड़, विक्रमसिंह शेखावत, रामसिंह जागीरदार ने सांसद से कहा कि क्षेत्र के नागरिक कोरोना के साथ पानी की मार से हताश हो रहें है और विभाग में सुनवाई भी नहीं होती है। पार्षदों ने सांसद कोष से भी शहर में ट्यूबवैल व जलहोद बनवाने की मांग की है। इनसे वार्ता के बाद मंत्री ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता से बात की और इस समस्या पर तत्काल कदम उठाने के निर्देश भी दिए। वही उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी ने भी पार्षदों को समस्या समाधान का आश्वासन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सांसद के समक्ष पेयजल आपूर्ति करवाने की पुरजोर मांग की युवा पार्षदों ने।