






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2024। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के कक्षा 10 और कक्षा 12 के समस्त विद्यार्थियों की कल दिनांक 15 जून 2024 को ऑनलाइन E-pcp शिविर की अंतिम तिथि है। ओपन की परीक्षाएं 24 जून 2024 से 25 जुलाई 2024 तक परीक्षा केंद्र राउमावि, लखासर में आयोजित होंगी। संदर्भ केन्द्र (07063) के प्रभारी डॉ. मनीष कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी विद्यार्थी को ऑनलाइन E-pcp में, प्रैक्टिकल फाइल बनाने में अथवा अन्य कोई समस्या हो तो वे विद्यार्थी राउमावि, ताल मैदान, श्रीडूंगरगढ में शनिवार, 15 जून 2024 को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक आयोजित होने वाले परामर्श शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते है। ये जानकारी आप सभी पाठक पढ़ने के साथ ही ओपन स्कूल के विद्यार्थियों तक जरूर पहुंचाए।



