May 21, 2026
sri-news-banner-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2024। माहेश्वरी समाज के वंशोत्पत्ति दिवस की पूर्व संध्या पर गुरूवार शाम कस्बे के मुख्य मार्गों से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में भगवान महेश व गणेश जी की झांकी सजाई गई। यात्रा को बैंड बाजे सहित ऊंट, घोड़ों से सजाया गया और भगवान महेश के जयकारे लगाए गए। अनेक स्थानों पर समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा से यात्रा का स्वागत किया। यात्रा बिग्गा बास के महेश भवन से रवाना होकर मुख्य मार्गों से होते हुए कालूबास के माहेश्वरी भवन से आड़सर बास के माहेश्वरी सेवा सदन पहुंची। यहां सभा का आयोजन हुआ जिसमें समाज एकता का नारा बुलंद किया गया। सभाध्यक्ष, माहेश्वरी युवा संगठन अध्यक्ष अमित कर्वा, माहेश्वरी महिला समिति अध्यक्ष ललिता सोमाणी, माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष प्रेम सोमाणी, अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा सदस्य रामचंद्र राठी, संजय करनाणी, मोहश्वरी सेवा सदन मंत्री राधेश्याम तापड़िया, बजरंग सोमानी, समाज के वरिष्ठ सत्यनारायण मूंधड़ा, मालचंद बजाज ने समाज को संगठित होकर जरूरतमंद परिवारों को सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम का संयोजन करते हुए सभा मंत्री नारायण कलाणी ने सभी का आभार जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के पुरूषों, महिलाओं व युवा शक्ति ने उत्साह के साथ यात्रा में भागीदारी निभाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज के अनेक गणमान्य नागरिक शोभा यात्रा में शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गाजे बाजे के साथ निकाली शोभा यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज की महिला शक्ति भी शामिल हुई शोभा यात्रा में।