






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2022। मंगलवार को आज कार्तिक के पहले कोहरे ने श्रीडूंगरगढ़ अंचल को अपने आगोश में ले लिया। कोहरे ने सर्दी के आगमन की सूचना दी और हल्की सिहरन का एहसास लोगों को हुआ। सुबह 7.15 तक कोहरा इतना गहरा छाया की हाइवे सहित सड़को पर वाहनों की दृश्यता प्रभावित हुई। श्रीडूंगरगढ़, उदरासर, गुसाईसर बड़ा, धोलिया, डेलवा, लोढेरा, जेतासर, तोलियासर, सातलेरा, बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा, रिड़ी, बाना सहित ग्रामीण अंचल में ग्रामीणों में पहले कोहरे के रोमांच नजर आया। किसानों ने बताया कि कोहरे ने अच्छे जमाने के संकेत दिए है और अगली फसल का जमाना जोरदार होने के संकेत मिले है। बता देवें राज्य के अनेक जिलों में बरसात का दौर जारी है और मौसम विभाग ने इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी पूर्व में ही दे दी है।













