May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2022। आज अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आज जिलास्तरीय बालिका सम्मान समारोह श्रीडूंगरगढ़ के रूपा देवी स्कूल के मैदान में आज 11 बजे आयोजित होगा। जिला प्रशासन व महिला अधिकारिता विभाग के तत्वाधान में उपखंड प्रशासन के सौजन्य से आयोजित समारोह में पूरे क्षेत्र के अनेक विद्यालयों से सैंकड़ो बालिकाएं भाग लेंगी। विभागीय अधिकारी माया विश्नोई ने बताया कि आयोजन में जिला कलक्टर भगवती प्रसाद, सीईओ नित्या के, उपनिदेशक महिला अधिकारीता विभाग मेघा रतन, शारदा चौधरी, डूंगर कॉलेज के प्रोफेसर व पर्यावरणविद श्यामसुंदर ज्याणी सहित उपखंड स्तरीय अधिकारी भाग लेंगे। समारोह में बालिकाओं को “गुड टच व बेड टच” व “माहवारी स्वच्छता” के विषयों पर जरूरी जानकारी दी जाएगी। आयोजन में भाग लेने वाली प्रत्येक बालिका को सहजन का पौधा देकर सम्मानित किया जाएगा। उपखंड प्रशासन ने सभी जागरूक महिलाओं व बालिकाओं से समारोह में भाग लेने की अपील की है।